युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या की आशंका

सड़क पर बिखरे महुआ फूल के बीच मिला शव
सड़क पर बिखरे महुआ फूल के बीच मिला शव परिजनों ने कहा-चाकू मारकर की गयी हत्या शेरघाटी के नौकाडीह सोलर प्लांट के पास हुई घटना प्रतिनिधि, शेरघाटी. शेरघाटी थाना क्षेत्र के नौकाडीह सोलर प्लांट के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान सलैया गांव के रहने वाले धमन यादव के बेटे 22 वर्षीय सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. पुलिस ने घटनास्थल से युवक की बाइक भी बरामद की है. हालांकि, इस हादसे को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किये हैं. ग्रामीण मुन्ना कुमार यादव, विकास यादव समेत परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं है, बल्कि युवक की चाकू मारकर हत्या की गयी है. युवक का शरीर भीगा हुआ है, जबकि उसकी बॉडी सड़क पर है. उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां से काफी दूरी तक महुआ फूल बिखरे थे. इससे संदेह और गहरा हो गया है कि युवक की मौत किसी साजिश के तहत हुई है. इस घटना के बाद मृतक के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि सत्येंद्र का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह मेहनती युवक था. अचानक इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. क्या कहते हैं इंस्पेक्टर इस मामले में शेरघाटी इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि युवक बाइक से गिरा है. उसके ललाट और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह सड़क हादसा था या सुनियोजित हत्या.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




