सोन नदी में डूबने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
सोन नदी में डूबने से युवक की मौत

छठ पर्व में शामिल होने ससुराल पोखराहा गांव गया था युवक

विज्ञापन

छठ पर्व में शामिल होने ससुराल पोखराहा गांव गया था युवक प्रतिनिधि, इमामगंज. प्रखंड की बिराज पंचायत के शिवा गांव के रहने वाले एक युवक की मौत सोन नदी में डूबने से हो गयी है. मृतक की पहचान शिवा गांव के रहने वाले शिवकुमार पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अंकुर पासवान के रूप में हुई है. इस संबंध में बिराज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि निरंजन कुमार ने बताया कि अंकुर पासवान अपनी ससुराल पोखराहा गांव में छठ पूजा में सम्मिलित होने के लिए गये थे. ससुराल में उनकी पत्नी और सास छठ पर्व कर रही थी. सभी लोग खरना प्रसाद को लेकर रविवार को सोन नदी में स्नान करने गये थे. उसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से अंकुर की मौत हो गयी. इधर, इस घटना की खबर मिलते ही शिवा गांव में सन्नाटा पसर गया. इस घटना से मृतक के घर और ससुराल में दुख का पहाड़ टूट गया. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया. यहां अंतिम संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत आश्रित परिवार को तीन हजार रुपये दिये गये. इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही कोठी थानाध्यक्ष संजीत कुमार, सीआइ गुड्डू कुमार, नागेंद्र पासवान, जितेंद्र कुमार, अमरजीत चौधरी आदि ने परिजनों को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन