तालाब में डूबने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
तालाब में डूबने से युवक की मौत

परिजनों ने की मुआवजे की मांग

विज्ञापन

परिजनों ने की मुआवजे की मांग प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के नदौरा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें नदौरा गांव निवासी स्व. सत्येंद्र सिंह के 33 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि विक्रम सुबह घर के पास स्थित तालाब में स्नान करने गया था. इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया. स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और प्राइवेट कंपनी में काम कर आजीविका चलाता था. वह छठ पर्व पर घर आया हुआ था. इस दर्दनाक घटना से परिवार और गांव में मातम छा गया है. इस घटना के बाद सभापति प्रतिनिधि नंदकिशोर प्रसाद व परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजे देने की मांग की है, ताकि परिवार को आर्थिक सहयोग मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन