ePaper

Rain Alert: बिहार के 11 जिलों में अगले 3 घंटों में बारिश और वज्रपात, येलो अलर्ट जारी

Updated at : 03 Sep 2024 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
rain alert

मौसम विभाग ने तत्कालीन पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है.

विज्ञापन

Rain Alert: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है, लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं. हालांकि, अगले तीन घंटों के दौरान राज्य के कम से कम 11 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के पटना केंद्र ने तत्कालीन पूर्वानुमान जारी करते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है.

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, नालंदा, मधुबनी, सीतामढ़ी, खगड़िया, गया, जमुई, मुंगेर, सहरसा और मधेपुरा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान गरज और चमक के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी.

मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

आईएमडी ने मौसम में होने वाले इस बदलाव को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्क और सावधान रहने की अपील की है. विभाग ने इस दौरान खुले स्थान पर न रहने की सलाह दी है. साथ ही ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है. आईएमडी ने मौसम के सामान्य होने तक सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है. किसान को भी खेतों में जाने से पहले मौसम ठीक होने का इंतजार करने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें: Traffic Challan: बिहार में प्रदूषण फेल गाड़ियों पर कैटेगरी के हिसाब से लगेगा जुर्माना, एक हफ्ते बाद कटेगा दूसरा चालान

इन जिलों में भी बारिश

मौसम विभाग ने इससे पहले भी चार बजकर 9 मिनट तक के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, लखीसराय, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिले में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना जताई थी.

इस वीडियो को भी देखें: मंकीपॉक्स को लेकर बिहार में अलर्ट

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन