ट्रक की चपेट में आने से महिला जख्मी, रेफर

शेरघाटी में जीटी रोड पर हुई घटना
शेरघाटी में जीटी रोड पर हुई घटना प्रतिनिधि, शेरघाटी. शेरघाटी शहर के नयी बाजार स्थित जीटी रोड पर गुरुवार को करीब तीन बजे सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गचप. घायल महिला की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के कोरोना गांव निवासी 65 वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार व मरहम-पट्टी के बाद बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया जी रेफर कर दिया गया. घायल महिला के साथ मौजूद उनकी पतोहू लालती देवी ने बताया कि वे अपने गांव से चार महिलाओं के साथ बांकेबाजार में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं. इसी दौरान जीटी रोड पार करते समय एक अनियंत्रित ट्रक ने उषा देवी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आयी है. इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस को ट्रक का नंबर मिल जाने की जानकारी सामने आयी है. वाहन और चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है. इस हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




