मधुबनी से गया में पिंडदान करने आ रही महिला ट्रेन से गिरी, मौत

गयाजी में पिंडदान करने आ रही एक महिला की मौत गया-पटना रेलखंड स्थित बेलागंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर हो गयी.
गया. गयाजी में पिंडदान करने आ रही एक महिला की मौत गया-पटना रेलखंड स्थित बेलागंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर हो गयी. मृतका की पहचान मधुबनी जिले के पंडोल थाना क्षेत्र की रहनेवाली भगवतिया देवी के रूप में की गयी है. वह अपने पूरे परिवार के साथ मधुबनी से गया में पिंडदान करने आ रही थी. इसी दौरान ट्रेन के गेट के पास झटका लगने के कारण रेलवे लाइन पर गिर गयी. इससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जहानाबाद रेल थाने को दी. सूचना मिलते ही रेल थानाध्यक्ष दीप नारायण यादव सहित अन्य जवान मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान की. मृतका के परिजनों ने बताया कि हम लोग पूरे परिवार के साथ मधुबनी से गया पिंडदान करने जा रहे थे. इसी दौरान बेलागंज रेलवे स्टेशन के पास गेट से झटका लगने से मां गिर गयी. इस मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










