ePaper

भाइयों की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि के लिए की कामना

Updated at : 23 Oct 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
भाइयों की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि के लिए की कामना

भाई दूज पर बहनों ने भाईयों की कलाइयों पर बांधा रक्षा सूत्र

विज्ञापन

भाई दूज पर बहनों ने भाईयों की कलाइयों पर बांधा रक्षा सूत्र संवाददाता, गया जी. भाई-बहन का पवित्र त्योहार भाई दूज गुरुवार को बहनों ने धूमधाम के साथ मनाया. भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में शामिल है. जानकारी के अनुसार, इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है. कालीबाड़ी, नूतन नगर, चांदचौरा, पिता महेश्वर समेत शहर के अधिकतर मुहल्लों में बहनों ने गोबर से यम का घर बनाकर उस पर ईंट कूटकर गोधन का पूजन किया. बहनों ने भाई दूज पर भाइयों की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की. मौके पर बहनों ने भाइयों की आरती उतारकर उनकी कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया. इधर, भाई-बहन के पवित्र स्नेह और अटूट विश्वास के प्रतीक पर्व भैया दूज के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व भारतीय संस्कृति की उस अमूल्य परंपरा का प्रतीक है, जिसमें बहन अपने भाई की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और समृद्धि की मंगलकामना करते हुए उसके मस्तक पर तिलक लगाती है और रक्षा सूत्र बांधती है. यह रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, स्नेह और विश्वास का अटूट बंधन होता है. डॉ मिश्रा ने कहा कि भैया दूज का त्योहार समाज में पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और आपसी एकता का संदेश देता है. आज के समय में जब जीवन की गति तेज हो गयी है, ऐसे अवसर हमारे रिश्तों को जोड़ने और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि बहनें जब अपने भाइयों के लिए आरती उतारकर रक्षा कवच के रूप में धागा बांधती हैं, तो वह न केवल उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हैं, बल्कि समाज में प्रेम, आदर और भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं. इस पावन अवसर पर प्रियंका, मीना मिश्रा, स्वाति मिश्रा सहित कई अन्य मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By NIRAJ KUMAR

NIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन