हम महासचिव की माता रमा देवी के निधन पर शोक
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 09 Jul 2025 4:44 PM
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ शशि कुमार की माता रमा देवी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी.
गुरुआ. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ शशि कुमार की माता रमा देवी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी सहित कई नेता और समाजसेवी शोक संवेदना प्रकट करने उनके आवास पहुंचे. सभी ने रमा देवी के समाज सेवा के कार्यों को याद करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया और शोकाकुल परिवार को धैर्य बनाये रखने की सलाह दी. परिवारजनों ने सबका आभार जताया और कहा कि रमा देवी का जीवन समाज सेवा व संघर्ष की मिसाल बना रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










