वजीरगंज के युवक की मोहनपुर के धनीचक गांव में हत्या

वजीरगंज के तरवां पंचायत स्थित काजी बिगहा निवासी स्व अर्जुन प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र की हत्या मोहनपुर थाना क्षेत्र के धनीचक गांव में अपराधियों ने कर दी है. युवक का नाम गुडडू कुमार है.
वजीरगंज/बाराचट्टी. वजीरगंज के तरवां पंचायत स्थित काजी बिगहा निवासी स्व अर्जुन प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र की हत्या मोहनपुर थाना क्षेत्र के धनीचक गांव में अपराधियों ने कर दी है. युवक का नाम गुडडू कुमार है. गुडडू कई साल से अपनी मौसी के घर रहता था. उसकी मौसी अपने पूरे परिवार के साथ गया शहर में स्थित मकान में रहती है. धनीचक में घर की देखभाल गुडडू ही करता था. तरवां पंचायत के मुखिया एवं काजी बिगहा के ग्रामीणों के मुताबिक उसकी हत्या करके उसी के मकान के एक कमरे में शव को बंद कर दिया था और घटना की किसी को भनक नहीं थी. शुक्रवार को बदबू आने लगी तो पड़ोसियों को आभास होने पर मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी. जब घर में गुड्डू की हत्या अज्ञात अपराधियों के द्वारा कर गयी. पुलिस ने घटना की जानकारी काजी बिगहा में गुडडू के परिजनों को दी. घटना की जानकारी मिलते ही गुडडू के भाई धनीचक गांव गये. इस घटना की जानकारी मिलते ही गुड्डू के घर पर जानकारी लेने ग्रामीण पहुंचे. इधर मृतक की मां व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास के लोग सांत्वना देते नहीं थक रहे. विदित हो कि गुडडू के पिता अर्जुन प्रसाद की मौत चार साल पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










