वजीरगंज उपप्रमुख व उनके बेटे के साथ मारपीट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Aug 2024 6:29 PM

विज्ञापन

गया-राजगीर एनएच 82 पर भिंडस ओपी के निकट मंगलवार की देर संध्या वजीरगंज उप प्रमुख जनार्दन पासवान एवं उनके बच्चों के साथ मारपीट की घटना हुई.

विज्ञापन

वजीरगंज. गया-राजगीर एनएच 82 पर भिंडस ओपी के निकट मंगलवार की देर संध्या वजीरगंज उप प्रमुख जनार्दन पासवान एवं उनके बच्चों के साथ मारपीट की घटना हुई. उपप्रमुख ने बताया कि उनकी बेटी बिहार पुलिस की परीक्षा देने के लिए अपने भाई के साथ घर से निकली थी. भिंडस मोड़ पर रुकने को कहा था. जब वहां पहुंचे तो एक लड़का आकर उनके बेटे के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करने लगा. रास्ते में खर्च के लिए जो उसे दो हजार रुपये दिये थे, उसे भी उनके बेटे से छीन लिया. जब विरोध किया तो फोन करके कुछ अन्य लड़कों को वहां बुला लिया, जिसके बाद उनलोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा और जब बेटी बचाने दौड़ी तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया. आसपास के लोग जब दौड़े तब वे लोग भाग गये. इस मामले की सूचना मिलते ही पतेड़ के दर्जनों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए तथा हंगामा मचाने लगे. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराने के उद्देश्य से त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण शांत हुए. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि लड़कों के बीच विवाद हुआ था, जिसे पुलिस ने शांत कराया है. उपप्रमुख द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन