गया जी : मानपुर में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, दया इंजीनियरिंग वर्क्स में कामगारों ने की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

पूजा अर्चना करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मानपुर में बाबा विश्वकर्मा की पूजा का पर्व धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया. इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें दया इंजीनियरिंग वर्क्स में कामगारों और कर्मचारियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मानपुर. मानपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई.

विज्ञापन

दया इंजीनियरिंग वर्क्स में कामगारों ने की पूजा

मानपुर स्थित दया इंजीनियरिंग वर्क्स स्लीपर कारखाना, पाटिल ग्रुप में कामगारों, कर्मचारियों और इंजीनियरों ने संयुक्त रूप से बाबा विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की. पूजा के दौरान सभी ने कार्यस्थल और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

पूजा अर्चना करते लोग | Prabhat Khabar Network
पूजा अर्चना करते लोग | Prabhat Khabar Network

पूजा के बाद बांटी गई मिठाई

पूजा-अर्चना के बाद कर्मचारियों और कामगारों के बीच मिठाई का वितरण किया गया. विश्वकर्मा पूजा को लेकर कारखाने में उत्साह का माहौल रहा. कर्मचारियों ने एक-दूसरे को पूजा की शुभकामनाएं भी दीं.

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

मौके पर प्लांट हेड मोहम्मद इम्तियाज अहमद, सीनियर एचआर अमित कुमार, इंजीनियर शैलेश कुमार, राकेश कुमार, प्रोडक्शन इंचार्ज दीपक कुमार और स्टोर इंचार्ज नीतीश पांडेय समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

ALSO READ : पितृपक्ष मेला : पटना से गया पिंडदान का पैकेज 11250 रुपये से शुरू, परिवहन से भोजन और पंडाजी की फीस तक सब शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन