गया जी : अजय मांझी की मौत पर गरमाया मामला, पत्नी से मिला लोजपा प्रतिनिधिमंडल, पुलिस पर गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

मृतक अजय मांझी के परिजनों से मुलाकात | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खिजरसराय में अजय मांझी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पत्नी ने पुलिस पर हत्या और जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है. लोजपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन

खिजरसराय. पटना जिले के सिंगोड़ी थाना में अजय मांझी की मौत के मामले में लोजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चेनारी विधायक मुरारी गौतम के नेतृत्व में महकार थाना क्षेत्र के कुड़वा बाजार पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने मृतक की पत्नी काजू देवी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और घटना से जुड़े तथ्यों को समझने का प्रयास किया.

विज्ञापन

पत्नी ने हिरासत में मौत का लगाया आरोप

काजू देवी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उनके पति अजय मांझी की मौत पुलिस हिरासत में हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम से संबंधित कागजात पर हस्ताक्षर कराने के नाम पर उनसे फर्द बयान पर जबरन हस्ताक्षर करा लिया गया, जिसमें घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया. हालांकि, इस संबंध में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है. उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, अजय मांझी की सिगोड़ी थाना परिसर में मौत हुई थी और पुलिस ने इसे आत्महत्या से जुड़ी घटना बताया था.

भट्ठा मालिक के यहां से निकलने के बाद पकड़े जाने का दावा

मृतक की पत्नी के अनुसार, अजय मांझी ईंट-भट्ठा मालिक श्याम कुमार उर्फ पंडित जी के कब्जे से निकलकर भागे थे. इसके बाद पालीगंज थाना पुलिस ने उन्हें पकड़ा और सिंगोड़ी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया था. पुलिस रिकॉर्ड से जुड़े उपलब्ध समाचारों में भी अजय मांझी को ईंट-भट्ठा विवाद से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए सिगोड़ी थाना लाए जाने की बात सामने आई है.

पुलिसकर्मी पर पैसे मांगने का आरोप

काजू देवी का आरोप है कि सिंगोड़ी थाना के मुंशी ने फोन पर उनसे पैसे की मांग की थी. इसी बीच तड़के करीब तीन बजे उन्हें अजय मांझी की मौत की सूचना मिली. उन्होंने पुलिस और भट्ठा मालिक की कथित संलिप्तता की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

मृतक अजय मांझी के परिजनों से मुलाकात | Prabhat Khabar Network
मृतक अजय मांझी के परिजनों से मुलाकात | Prabhat Khabar Network

विधायक ने वरीय पुलिस अधिकारी से की बात

मौके पर विधायक मुरारी गौतम ने वरीय पुलिस अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत की. अधिकारी ने काजू देवी से हस्तलिखित आवेदन लेने की बात कही. काजू देवी ने यह भी बताया कि उनके पति रजरप्पा जाने के लिए दो युवकों के साथ निकले थे, लेकिन घटना के बाद से दोनों युवक अब तक उनसे मिलने नहीं आए हैं.

पांच पुलिसकर्मी पहले ही हो चुके हैं निलंबित

इस मामले में सिंगोड़ी थाना के पांच पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है. इससे पहले भी मामले में थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की खबरें सामने आई थीं. मामले की विभागीय जांच भी चल रही है.

मुकदमा दर्ज कराने की मांग से बढ़ी हलचल

अब मृतक की पत्नी ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. लोजपा प्रतिनिधिमंडल ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई. इस दौरान लोजपा नेता सुनील यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, राजू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

ALSO READ: पितृपक्ष मेला : पटना से गया पिंडदान का पैकेज 11250 रुपये से शुरू, परिवहन से भोजन और पंडाजी की फीस तक सब शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन