पितृपक्ष मेला से पहले गया की सफाई पर जोर, एक महीने चलेगा विशेष अभियान, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

गया में एक महीने तक चलेगा स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेज के छात्र भी होंगे शामिल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया नगर निगम ने पितृपक्ष मेला 2026 के मद्देनजर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एक महीने का विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है. जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अभियान का शुभारंभ किया, जिसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र भी जागरूकता फैलाने के लिए शामिल होंगे.

विज्ञापन

गया जी. पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गया नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए गुरुवार से विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया. यह अभियान करीब एक महीने तक चलेगा.

विज्ञापन

सड़क, वाटर बॉडीज और सार्वजनिक स्थलों की होगी सफाई

अभियान के तहत शहर की प्रमुख सड़कों, वाटर बॉडीज और सार्वजनिक स्थलों की लगातार साफ-सफाई की जाएगी. पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंचते हैं, ऐसे में स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

गया में एक महीने तक चलेगा स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेज के छात्र भी होंगे शामिल | Prabhat Khabar Network
गया में एक महीने तक चलेगा स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेज के छात्र भी होंगे शामिल | Prabhat Khabar Network

छात्रों और युवाओं को भी अभियान से जोड़ा जाएगा

स्वच्छता को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, एनसीसी और एनएसएस के सदस्यों को अभियान से जोड़ा जाएगा. इनके माध्यम से वाद-विवाद, क्विज और अन्य जागरूकता प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

जन-जन तक पहुंचाया जाएगा स्वच्छता का संदेश

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था के साथ लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाएगा.

गया में एक महीने तक चलेगा स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेज के छात्र भी होंगे शामिल | Prabhat Khabar Network
गया में एक महीने तक चलेगा स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेज के छात्र भी होंगे शामिल | Prabhat Khabar Network

मेयर ने शहरवासियों से की सहयोग की अपील

मेयर गणेश पासवान ने शहरवासियों से अपील की कि वे घरों से निकलने वाला कचरा सड़क पर नहीं फेंकें और नगर निगम की कचरा उठाव व्यवस्था का उपयोग करें. उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है.

गया में एक महीने तक चलेगा स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेज के छात्र भी होंगे शामिल | Prabhat Khabar Network
गया में एक महीने तक चलेगा स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेज के छात्र भी होंगे शामिल | Prabhat Khabar Network

सफाई कर्मियों के योगदान की हुई सराहना

पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी कठिन परिस्थितियों में भी शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगातार जुटे रहते हैं. प्रशासन, जनप्रतिनिधि, निगम कर्मी और आम नागरिक मिलकर गया की स्वच्छता और पहचान को बेहतर बना सकते हैं.

पितृपक्ष मेला को लेकर तैयारियां तेज

गया में पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियां लगातार चल रही हैं. जिला प्रशासन की ओर से मेले के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए सीसीटीवी और अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित कदम भी उठाए गए हैं. आधिकारिक सूचना के अनुसार पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा.

ALSO READ : गया के बांकेबाजार में 17 वर्षीय युवती की मौत, भलुहार गांव में घर के अंदर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन