गया जी : प्रेमन हत्याकांड में नया मोड़, करंट लगने से हुई थी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

Updated:
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष देवराज इंद्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नारोघाट के किसान प्रेमन मांझी की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शुरू में हत्या का शक गहराया था, लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सनौत पंचायत के नारोघाट निवासी 55 वर्षीय किसान प्रेमन मांझी की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने शव बरामद किया था. घटना के बाद मृतक के बड़े बेटे सुधीर कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था.

विज्ञापन

तकनीकी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बदली कहानी

हत्या के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया. जांच के बाद मामले में नया मोड़ आया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि किसान की मौत विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई थी.

थाना अध्यक्ष देवराज इंद्र | Prabhat Khabar Network
थाना अध्यक्ष देवराज इंद्र | Prabhat Khabar Network

शव को घटनास्थल से हटाने की पुलिस ने बताई वजह

थानाध्यक्ष के अनुसार, किसान की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने शव को घटनास्थल से हटाकर दूसरे स्थान पर रख दिया था. इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने अनुसंधान के दौरान घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की, जिसके बाद मौत की वजह बिजली का करंट लगना सामने आया.

पुलिस ने जांच के बाद निकाला निष्कर्ष

पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत में ही घटनास्थल की परिस्थितियों को लेकर संदेह था. हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की. अनुसंधान के बाद पुलिस को मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई.

बुधवार सुबह बधार में मिला था शव

गौरतलब है कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे किसान की हत्या कर शव बधार में फेंके जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था.

ALOSO READ : गया के बांकेबाजार में 17 वर्षीय युवती की मौत, भलुहार गांव में घर के अंदर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन