गोकुला नदी पर ग्रामीणों ने बिजली का खंभा रखकर बनाया अस्थायी रास्ता

Published by : Roshan Kumar Updated At : 13 Aug 2025 7:20 PM

विज्ञापन

प्रखंड के नउआगरदन गांव के समीप बह रही गोकुला नदी पर ग्रामीणों ने आवागमन के लिए बिजली का खंभा रखकर अस्थायी रास्ता तैयार कर लिया है.

विज्ञापन

बाराचट्टी. प्रखंड के नउआगरदन गांव के समीप बह रही गोकुला नदी पर ग्रामीणों ने आवागमन के लिए बिजली का खंभा रखकर अस्थायी रास्ता तैयार कर लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि नदी पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीण दीनानाथ प्रजापत ने बताया कि बारिश के दौरान नदी में पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती थी. मजबूरी में ग्रामीणों ने योजना बनाकर नदी के बीचों-बीच बिजली का पोल रखकर रास्ता तैयार किया. ग्रामीणों ने गया के जिलाधिकारी से तत्काल पुल निर्माण की दिशा में पहल करने की मांग की है. उनका कहना है कि स्थायी पुल के अभाव में स्कूल जाने वाले बच्चों, बीमार मरीजों और किसानों को सबसे अधिक दिक्कत होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन