बिहार के इस जिले में बन रहा बेहद आकर्षक जैव विविधता पार्क, डेढ़ सौ एकड़ में होगा फैला, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सांकेतिक तस्वीर
Biodiversity Park: बिहार के गयाजी में करीब डेढ़ सौ एकड़ में जैव विविधता पार्क का निर्माण होने वाला है. यह पार्क आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. बता दें कि, यह पार्क फल्गु नदी के किनारे बनकर तैयार होगा.
Biodiversity Park: बिहार के गयाजी में जैव विविधता पार्क का निर्माण होने वाला है. यह पार्क आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसके कारण यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. जानकारी के मुताबिक, इस पार्क का निर्माण गयाजी जिले के कंडी नवाड़ा गांव के पास फाल्गू नदी के किनारे होने वाला है. इसके जरिये जिले में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण को होने वाली हानि की समस्या को रोका जा सकेगा. बता दें कि, वन विभाग के द्वारा जैव विविधता पार्क का निर्माण कराया जा रहा है. यह पार्क करीब डेढ़ सौ एकड़ में फैला हुआ है.
19.79 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार
जानकारी के मुताबिक, पहले फेज में पार्क का निर्माण मानपुर बाईपास से किया जाएगा. जबकि, दूसरे चरण में पार्क का निर्माण मानपुर बाईपास से दक्षिण दिशा में किया जाएगा. इसके लिए अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. अतिक्रमण हटाने के बाद निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं आयेगी. पार्क के निर्माण में करीब 19.79 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. वहीं, साल 2027 के दिसंबर तक पार्क के पहले चरण का काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
पार्क में मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
सुविधाओं की बात करें तो, इस पार्क में कई तरह की सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी. पार्क में लोग मानपुर बाईपास से ही एंट्री कर पायेंगे. इसके साथ ही पार्क को आकर्षक बनाने के लिए कई तरह के पेड़-पौधे लगाए जायेंगे. कई प्रजातियों के घास होंगे. इसके अलावा लोगों के चलने के लिए पाथवे, 36 सेट कुर्सियां, आठ शेड, पीने के पानी की व्यवस्था, दो डीलक्स शौचालय और रंगीन लाइटें भी लगाई जायेंगी, जिससे रात में इस पार्क की सुंदरता और भी बढ़ जायेगी. इसके निर्माण से शहर में लोगों के लिए यात्रा करना भी आसान हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










