नदी के रास्ते में फंस रहे वाहन

Updated:
विज्ञापन
नदी के रास्ते में फंस रहे वाहन

शादी-विवाह के सीजन में नदी के रास्ते वाहनों की हो रही आवाजाही

विज्ञापन

शादी-विवाह के सीजन में नदी के रास्ते वाहनों की हो रही आवाजाही प्रतिनिधि, बाराचट्टी. बाराचट्टी प्रखंड को जोड़ने वाली निलांजन नदी पर पुल नहीं रहने के कारण नदी के बीचोंबीच से गाड़ियों की आवाजाही हो रही है. इस कारण गाड़ियां बालू में फंस जा रही है. शादी-विवाह का मौसम होने के कारण गाड़ियां नदी होकर ही आवाजाही कर रही हैं. सोमवार को नदी में कुछ ऐसा ही मामला दिखा. जब जेसीबी मशीन के जरिए नदी की रेत में फंसे गाड़ी को बाहर निकल गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में पुल निर्माण के लिए टेंडर भी हो गया है. निर्माण कंपनी की ओर से कार्य शुरू करने की शुरुआत भी की गयी. लेकिन, फिर एकाएक पुल निर्माण का कार्य रुक गया है. इस कारण लोगों में असंतोष है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जनहित में पुल का निर्माण तेजी से शुरू किया जाये, ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके. ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि पुल निर्माण हो जाने से बाराचट्टी, मोहनपुर और बोधगया के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी.

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन