इमामगंज के बड़हीखाप गांव में कुएं से अज्ञात महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

शव मिलने के बाद ग्रामीणों की लगी भीड़
Gaya Ji News : गया के इमामगंज प्रखंड में एक कुएं से अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. शव की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Gaya Ji News : इमामगंज प्रखंड की झिकटिया पंचायत अंतर्गत बड़हीखाप गांव में गुरुवार को एक कुएं से अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए.
शव की नहीं हो सकी पहचान
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बरामद शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. ग्रामीणों का कहना है कि महिला गांव की निवासी नहीं है. आशंका जताई जा रही है कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से बदमाशों ने शव को कुएं में फेंक दिया होगा. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
शव निकालने में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से कुएं से शव निकालने की कार्रवाई की जा रही है. शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही घटना के कारणों और शव कुएं तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी गई है. मामले में सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










