लावारिस हालत में शराब जब्त, धंधेबाज फरार

आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को लावारिस हालत में 10 बोतल विदेशी शराब जब्त की. हालांकि, शराब धंधेबाज भागने में सफल हो गया.
गया. आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को लावारिस हालत में 10 बोतल विदेशी शराब जब्त की. हालांकि, शराब धंधेबाज भागने में सफल हो गया. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गया-कोडरमा रेलखंड पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान रेलवे लाइन के किनारे एक बैग देखा गया. बैग के बारे में रेलयात्रियों के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी. लेकिन, किसी ने कुछ नहीं बताया. पुलिस ने बैग को खोला तो उसमें 10 बोतल विदेशी शराब पायी गयी. शराब को जब्त करते हुए रेल थाने में अज्ञात शराब धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










