ePaper

गया जंक्शन पर विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated at : 10 Sep 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
गया जंक्शन पर विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने बुधवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर एक-बी के पास से विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

गया जी. आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने बुधवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर एक-बी के पास से विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के रहनेवाले रवि सिंह और गौरव सिंह के रूप में की गयी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पितृपक्ष मेले को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को देखकर दोनों युवक तेजी से भागने लगे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया. तलाशी में उनके पास से 12 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. दोनों के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. डीडीयू मंडल के आरपीएफ सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज ने बताया कि मंगलवार को भी गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठकर ट्रेन में चोरी की योजना बनाते हुए नवादा के पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया था. इनके पास से आठ मोबाइल, चाकू और अन्य सामान बरामद हुआ था. उन्होंने बताया कि पितृपक्ष मेला को देखते हुए सभी प्लेटफॉर्मों पर विशेष जवानों की तैनाती की गयी है, ताकि अप्रिय घटनाओं और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके. इस अभियान में आरपीएफ और जीआरपी के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन