ट्रेनों में शराब पीकर हंगामा करनेवाले दो युवक गिरफ्तार

गया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में शराब पीकर हंगामा करने के दो मामलों में रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
गया जी. गया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में शराब पीकर हंगामा करने के दो मामलों में रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यात्रियों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गयी. पहली घटना में गाड़ी संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस से एक युवक को पकड़ा गया. उसकी पहचान आरा निवासी रमेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. बताया गया कि वह ट्रेन में शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. दूसरी कार्रवाई गाड़ी संख्या 13349 सिंगरौली एक्सप्रेस में की गयी. यहां मोतिहारी निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया. यात्रियों ने शिकायत की थी कि वह नशे में इधर-उधर सीट पर बैठकर बहस कर रहा था और माहौल खराब कर रहा था. सूचना मिलते ही रेल पुलिस की टीम संबंधित ट्रेन में पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि यात्रियों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गयी है और दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




