ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत, एक जख्मी

गुरारू में रेलवे लाइन पर रील्स बनाना तीन किशोरों को पड़ा महंगा
गुरारू में रेलवे लाइन पर रील्स बनाना तीन किशोरों को पड़ा महंगा
मंझियावां गांव में रिश्तेदार के घर छठ मनाने पहुंचे थे किशोरप्रतिनिधि, गुरारू. गुरारू में छठ महापर्व के दिन सोमवार की दोपहर में रील्स बनाते समय तीन किशोर ट्रेन की चपेट में आ गये. इस हादसे में दो लड़कों की मौत हो गयी, जबकि एक किशोर घायल हो गया. मृतकों की पहचान पहचान परैया थाना क्षेत्र के खगड़ी बिगहा गांव के 17 वर्षीय गौतम कुमार और कोंच थाना क्षेत्र के पाली गांव के 11 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में हुई है. एक घायल परैया थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव के बिपिन कुमार रहने वाला है. घायल का इलाज गुरारू के निजी अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि घायल लड़का मौत के मुंह से बच गया है. उसको एक नया जीवन में मिला है. यह घटना गुरारू प्रखंड के इसमाइलपुर-गुरारू रेलवे स्टेशन के बीच में रेलवे लाइन पर मंझियावां गांव में हुई है. जानकारी के अनुसार, सभी किशोर कोंच थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव में रिश्तेदार सुरेंद्र पासवान के घर छठ पूजा में आये थे. इस दौरान सभी किशोर रेलवे लाइन पर रील्स बनाने चल गये.
एक लड़की ने बचायी जान
गौतम, रंजीत और बिपिन अपने दोस्तों के साथ पास में रेलवे लाइन पर वीडियो रील्स बनाने गये थे. इसी दौरान अचानक दोनों तरफ से अप व डाउन रेलवे लाइन पर मेल एक्सप्रेस ट्रेन आ गयी. उनलोगों को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या करें और किधर भागे. ट्रेन की चपेट में तीनों किशोर आ गये. इस हादसे में घटनास्थल पर ही गौतम व रंजीत की मौत हो गयी, जबकि बिपिन घायल हो गया. घटनास्थल पर रही एक लड़की ने सूझबूझ दिखाते हुए बिपिन को पटरी से हटाकर उसकी जान बचायी है. छठ महापर्व पर छाया मातमगौतम, रंजीत व बिपिन के परिवार के सदस्य व ग्रामीण छठ महापर्व मनाने के लिए तैयारी में लगे थे. लेकिन, इस घटना के बाद परिवार में चीखें गूंजने लगीं. इस घटना के बाद परिजनों ने देर शाम तक दोनों बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया. इस संबंध में कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. जांच-पड़ताल की जा रही हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




