ePaper

भीड़ को नियंत्रण करने के लिए दो पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

Updated at : 17 Oct 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
भीड़ को नियंत्रण करने के लिए दो पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे की ओर से गया सहित अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से 18 पूजा स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है

विज्ञापन

फोटो-गया- रोहित-251- गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़

संवाददाता,गया जी

गया जी. दीपावली व छठ की पर्व को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर लगातार भीड़ बढ़ रही है. यहीं नहीं पूजा स्पेशल ट्रेनों से लेकर नियमित ट्रेनों भी भीड़ हो गयी है. इससे रेलयात्रियों को रेल सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे की ओर से गया सहित अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से 18 पूजा स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. लेकिन, फिर भी भीड़ बढ़ रही है. वहीं रेलवे अधिकारियों ने अलग से दो ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. ताकि, भीड़ को नियंत्रण किया जा सकें. वहीं 18 अक्तूबर से अलग-अलग रूट पर ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. इसके लिए सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है और टिकट की बुकिंग शुरू हो गयी.

गाड़ी संख्या 04408 आनंद विहार-पुरी स्पेशल

18 अक्तूबर को गाड़ी संख्या 04408 आनंद विहार-पुरी स्पेशल ट्रेन रात्रि 11:00 (23:00) बजे आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर 01:30 (13:30) बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी. 20 अक्टूबर 2025 को गाड़ी संख्या 04407 पुरी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन शाम 04:30 (16:30) बजे पुरी स्टेशन से प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 07:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद जं, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम जं, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया जंक्शन, पहाड़पुर, कोडरमा जं, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो जं, चंद्रपुरा जं, बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया जं, बड़ाभूम, चांडिल जं, टाटानगर जं, घाटशिला, हिजली, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर केंदुझर रोड, कटक जंक्शन, भुवनेश्वर और खोरधा रोड जंक्शन पर किया गया है.

अहमदाबाद-शेखपुरा के बीच स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09463 व 09464 अहमदाबाद-शेखपुरा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन विशेष कर (04 फेरे) किया गया है. ट्रेन संख्या 09463 अहमदाबाद-शेखपुरा स्पेशल अहमदाबाद से 18 अक्तूबर से (शनिवार) और 23 अक्तूबर (गुरुवार) को दोपहर 15:20 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 04:00 बजे शेखपुरा पहुंचेंगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 09464 शेखपुरा-अहमदाबाद स्पेशल शेखपुरा से 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) और 25 अक्तूबर (शनिवार) को सुबह 06:30 बजे प्रस्थान करेगी. दूसरे दिन सांय 20:00 बजे अहमदाबाद पहुचेंगी. यह ट्रेन नदियाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मकसी, संत हिरदारम नगर, बिना, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिक्की, मिर्ज़ापुर, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ, सासाराम, डेहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया जंक्शन, तिलैया, नवादा स्टेशनों पर रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन