बेलागंज में पिकअप के धक्के से दो लोगों की हुई मौत

Updated at : 16 Apr 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
बेलागंज में पिकअप के धक्के से दो लोगों की हुई मौत

गया-पटना सड़क मार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के महारानी पेट्रोल पंप के समीप पीछे से तेज रफ्तार आ रहे पिकअप ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. इससे दोनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन

बेलागंज. गया-पटना सड़क मार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के महारानी पेट्रोल पंप के समीप पीछे से तेज रफ्तार आ रहे पिकअप ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. इससे दोनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. मरनेवाले की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के इमनचक गांव निवासी किशोरी यादव के 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव और छोटू यादव के 38 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार यादव के रूप में की गयी है. इस घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि इस हादसे की चपेट में आये राकेश कुमार यादव की इकलौती बेटी का तिलक नगर प्रखंड के रसलपुर गांव जाना था. उसी की तैयारी को लेकर मंगलवार की दोपहर बेलागंज बाजार से कुछ सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे. लौटने के क्रम में गया-पटना सड़क मार्ग पर महारानी पेट्रोल पंप के समीप पीछे से तेज रफ्तार आ रहे पिकअप वैनने बाइक पर सवार दोनों युवकों को धक्का मार दिया. दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर थाना परिसर ले आयी. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विनय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम को लेकर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेज दिया गया है. वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना के बाद गांव में मातम का माहौल छा गया. घर में शादी के खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया. सारे परिजन रोते बिलखते थाना पहुंचे. इधर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन