ePaper

गया स्टेशन से मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 13 Sep 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
गया स्टेशन से मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने शनिवार को गया रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

गया जी. ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने शनिवार को गया रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया. इनके पास से चार मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ. गिरफ्तार युवकों की पहचान नालंदा के मोहम्मद इकबाल और शेखपुरा के रामकृष्ण मसली के रूप में हुई है. पूछताछ में उन्होंने अलग-अलग स्टेशनों पर मोबाइल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की. आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज ने बताया कि बीते चार दिनों में अलग-अलग अभियानों के दौरान 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें सात नवादा जिले के हैं, जबकि अन्य बंगाल, शेखपुरा, नालंदा और पटना के रहने वाले हैं. इनके पास से मोबाइल, चेन कटर, चाकू और ब्लेड बरामद किया गया है. पितृपक्ष मेले को देखते हुए स्टेशन पर लगातार फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन