मगध मेडिकल के दो डॉक्टर व एक अधिकारी को किया गया कोरेंटिन

मगध मेडिकल के दो डॉक्टर व एक अधिकारी को किया गया कोरेंटिन
गया : एक डॉक्टर की महिला परिजन (जिनकी ट्रूनेट मशीन पर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है) के मगध मेडिकल अस्पताल व कार्यालय परिसर में घूमने के बाद दो डॉक्टर व अस्पताल के एक प्रशासनिक अधिकारी को कोरेंटिन में भेज दिया गया है.
सिविल सर्जन डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले मगध मेडिकल अस्पताल में ट्रूनेट मशीन पर पॉजिटिव आयी महिला के अस्पताल में घूमने व कार्यालय में पहुंचने के बाद दो डॉक्टर व एक प्रशासनिक अधिकारी को कोरेंटिन के लिए अशोक अतिथि निवास भेजा गया है.
तीनों का पीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है. जांच के लिए सैंपल पटना भेजा जा रहा है. वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही कोई फैसला लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




