गया जी : शेरघाटी बिस्कोमान केंद्र पर यूरिया के लिए उमड़ी भीड़, घंटों कतार में खड़े रहे किसान

Updated:
विज्ञापन

फोटो - बिस्कोमान केंद्र पर खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : शेरघाटी के बिस्कोमान केंद्र पर यूरिया खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ी. प्रशासन की निगरानी में 2700 बोरी यूरिया का वितरण किया गया.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी जिले के शेरघाटी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र में सोमवार की दोपहर यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. खेती के मौसम में खाद की बढ़ती मांग के कारण बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही केंद्र पर पहुंच गए थे. भीड़ अधिक होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में किसानों को बारी-बारी से यूरिया की बोरियों का वितरण कराया गया, जिससे स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी यूरिया वितरण के दौरान गोदाम पर अचानक अत्यधिक भीड़ जमा हो गई थी. उस समय फैली अव्यवस्था के कारण खाद का वितरण नहीं हो सका था और कई किसानों को बिना खाद लिए ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा था.

महिला किसानों को हुई परेशानी

सोमवार को भंगीडीह की प्रतिमा देवी, रूबी देवी, ढाब चिरैया की शांति देवी, अमरजीत सिंह, उपेंद्र प्रसाद सहित कई किसानों ने बताया कि खेती-बाड़ी के इस महत्वपूर्ण समय में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रही है. सरकारी केंद्र पर निर्धारित मात्रा में खाद दी जा रही है, लेकिन सीमित उपलब्धता के कारण किसानों को लंबी कतार में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.

भीड़ के चलते केंद्र पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी बन जाती है. महिला किसानों ने बताया कि खाद लेने के दौरान उन्हें सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है और धक्का-मुक्की में कई बार चोट लगने का भी खतरा रहता है.

पर्याप्त खाद उपलब्धता की मांग

किसानों ने सरकार से पुरजोर मांग की है कि खेती के चालू मौसम में आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को इन परेशानियों का सामना न करना पड़े और वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने किसानों से शांति बनाए रखते हुए अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की है.

प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) अंबुज कुमार सिंह ने खाद वितरण के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र से कुल 2700 बोरी यूरिया खाद का वितरण किया गया है, और इसके साथ ही 1300 बोरी एनपीके (NPK) का भी वितरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया है.

Also Read : पटना-भभुआ इंटरसिटी के एसी कोच में घुसे जनरल टिकटधारी यात्री, आरपीएफ-टीटीइ के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन