ePaper

हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Updated at : 06 Sep 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

हरैया गांव के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

बाराचट्टी. हरैया गांव के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पिछले तीन सितंबर को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने छोटकी चांपी गांव से सुनील कुमार और अजय कुमार नामक अपराधी को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि पिछले तीन सितंबर को चेत सिंह भोक्ता की हत्या कर शव को शंखवा जंगल में फेंक दिया गया था. केस दर्ज होने के बाद पुलिस की ओर से अनुसंधान और फोरेंसिक जांच का सहारा लिया गया. मामले में छोटकी चांपी गांव के सुनील कुमार और अजय कुमार को पकड़ा गया. इधर, देशपुरा गांव से पुलिस ने जितेंद्र यादव नामक वारंटी को गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन