घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के बच्चे को वाहन ने कुचला, मौत

Updated:
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के बच्चे को वाहन ने कुचला, मौत

डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में सड़क दुघर्टना में एक ढाई वर्ष के बालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था.

विज्ञापन

डुमरिया. डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में सड़क दुघर्टना में एक ढाई वर्ष के बालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था. इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान टंडवा गांव निवासी नागेंद्र उर्फ ललन प्रसाद के ढाई वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में की गयी है. इस घटना के संबंध में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुनील रजक ने बताया कि बच्चा प्रीतम कुमार घर के बाहर खेलने के क्रम में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. उसका शव घर के बाहर रोड के किनारे पड़ा हुआ मिला है. शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी अज्ञात वाहन के द्वारा उसे कुचला गया है. इधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वही गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है. भदवर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन