जलजमाव से बढ़ी परेशानी, घर से निकलना मुश्किल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Aug 2024 7:56 PM

विज्ञापन

गुरुआ बाजार के सब्जी मंडी से पुरानी कलाली होकर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविकांत के घर तक जानेवाली गली में इस समय काफी जलजमाव हो गया है.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ बाजार के सब्जी मंडी से पुरानी कलाली होकर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविकांत के घर तक जानेवाली गली में इस समय काफी जलजमाव हो गया है. इससे भुरहा गली से होकर हब्बीपुर, आरसी खुर्द, मोहनचक, आरसीकला, दुब्बा, सोनारीबाग समेत कई गांवों के लोगों को बाजार पहुंचने काफी कठिनाई हो रही है. चिकित्सा प्रभारी डॉ रविकांत ने बताया कि गली में जलजमाव होने से हमलोग को जूते-चप्पल को हाथ में उठाकर जाना पड़ रहा है. इतना ही नहीं मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है. इधर गुरुआ पंचायत के मुखिया पति सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पंचायत के विकास के लिए राशि आते ही चिकित्सा प्रभारी डाॅ रविकांत के घर जानेवाली गली पक्की कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन