डॉ सैयद मोहम्मद हसनैन को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
Published by : KALENDRA PRATAP SINGH Updated At : 10 Oct 2025 7:13 PM
मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर उर्दू विभाग में संस्थापक डॉ सैयद मोहम्मद हसनैन की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुआ.
बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर उर्दू विभाग में संस्थापक डॉ सैयद मोहम्मद हसनैन की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुआ. डॉ शकीला निगार ने बताया कि डॉ हसनैन बिहार में उर्दू विषय में डॉक्टरेट करने वाले प्रथम व्यक्ति थे और 1968 से 1985 तक विभागाध्यक्ष रहते हुए उर्दू विभाग को ऊंचाई पर पहुंचाया. उन्होंने उर्दू भाषा व साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखीं. कार्यक्रम में छात्रों ने उनकी रचनाओं को डायग्राम के माध्यम से प्रस्तुत किया. इस अवसर पर विभाग के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










