ePaper

‍Train News: बिहार की खेतों में चलने लगी ट्रेन, पढ़िए क्या है पूरा मामला...

Updated at : 14 Sep 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
‍Train News: बिहार की खेतों में चलने लगी ट्रेन, पढ़िए क्या है पूरा मामला...

Train News बिहार की खेत में ट्रेन चलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.यह वीडियो गया जिला के किउल रेल लाइन पर वज़ीरगंज स्टेशन और कोल्हना हाल्ट के बीच का है.इंजन को गया की ओर ले जाया जा रहा था .

विज्ञापन

Train News बिहार के गया जिले के वजीरगंज रेलवे स्टेशन और कोल्हना हॉल्ट के बीच एक इंजन रेलवे ट्रैक से उतार कर खेत में चला गया. यह घटना शुक्रवार की है. इंजन को गया की ओर ले जाया जा रहा था, पर ट्रेन का इंजन अनियंत्रित हो गया. और वह केत में चला गया. ट्रेन के इंजन के साथ कोई बोगी साथ नहीं थी. इसलिए घटना में किसी प्रकार के क्षति की सूचना नहीं है.

आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम को रघुनाथपुर गांव के पास यह घटना हुई है. इंजन को लूप लाइन में गया की ओर ले जाया जा रहा था. तभी वह अनियंत्रित हो गया और पटरी से उतरकर खेत में चला गया. इंजन के साथ कोई डिब्बा नहीं जुड़ा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के समय इंजन में केवल लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट ही सवार थे. जिन्हें कोई चोट नहीं आयी है.

ये भी पढ़ें… Bihar Land Survey: जमीन सर्वे ने उड़ाई रैयतों की नींद, इन कागजों को लेकर उमड़ी भीड़, देखिए वीडियो… 

इंजन के पटरी से उतरते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये. लोग यह समझने की कोशिश करने लगे कि आखिर इंजन पटरी से कैसे उतरा. लेकिन, किसी को कुछ समझ नहीं आया. शनिवार को रेलवे अधिकारियों की टीम ने घटना की जांच की. इस घटना के कारण रेल यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा था. हालांकि, वजीरगंज स्टेशन प्रबंधक से संपर्क नहीं हो पाया है. इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन