गया जी : टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीओ का औचक निरीक्षण, तीन डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले
टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल की बदहाल व्यवस्था और स्वास्थ्यकर्मियों की घोर लापरवाही पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. एसडीओ प्रवीण कुंदन ने अस्पताल प्रशासन और ड्यूटी से नदारद चिकित्सकों से 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है.
Tikari Hospital SDO Inspection : अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी की बदहाल व्यवस्था और स्वास्थ्यकर्मियों की घोर लापरवाही पर अनुमंडल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. एसडीओ प्रवीण कुंदन ने अस्पताल के उपाधीक्षक, स्वास्थ्य प्रबंधक, ड्यूटी से गायब तीन चिकित्सक, ड्यूटी की जगह कमरे में आराम फरमा रहे चिकित्सक, पीएचसी और अनुमंडलीय अस्पताल के लेखापाल से 48 घंटों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है.
मालूम हो कि बुधवार देर रात एसडीओ ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान प्रसूति कक्ष में भर्ती मरीजों के बेड पर चादर तक नहीं बिछाई गई थी और पूरे अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की घोर कमी पाई गई थी.
ड्यूटी से नदारद और कमरे में आराम करते मिले चिकित्सक
चिकित्सकों की रोस्टर ड्यूटी चार्ट के अनुसार तैनात चिकित्सक डॉ. जय किशोर कुमार, डॉ. पूनम कुमारी और डॉ. सत्येंद्र कुमार बिना किसी सूचना के ड्यूटी स्थल से नदारद थे. आपातकालीन सेवा में तैनात डॉ. निखिल कुमार इमरजेंसी कक्ष में मौजूद नहीं थे. वे अस्पताल के ऊपरी तल के कमरे में आराम करते पाए गए थे.
लेखापालों द्वारा कमरे पर अवैध कब्जा
अनुमंडलीय अस्पताल के लेखापाल जनार्दन प्रसाद राय और पीएचसी के लेखापाल चंदन कुमार ने अस्पताल के कमरा संख्या 55 पर अनाधिकृत रूप से अवैध कब्जा कर आवासन स्थल बना रखा था.
Also Read : आरा में जहर खाने से अधेड़ समेत दो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती
उपाधीक्षक और स्वास्थ्य प्रबंधक से जवाब तलब
अस्पताल में मिली अनियमितता को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक और स्वास्थ्य प्रबंधक को भी अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही के बारे में अधोहस्ताक्षरी ने जवाब मांगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










