गया जी में जदयू जिला कमेटी का पुनर्गठन, संगठन मजबूती और सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

गया में जदयू जिला कमेटी का पुनर्गठन | Prabhat Khabar Network

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गया ने अपनी नई जिला कमेटी के गठन की घोषणा कर दी है. नई कमेटी का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना है.

विज्ञापन

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने गया जी जिला कमेटी, पदाधिकारियों और जिला कार्यकारिणी समिति के पुनर्गठन की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के अनुमोदन के बाद गया जिला कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में नई जिला कमेटी का विस्तार किया गया.

इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया.

जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा का बयान

जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा ने बताया कि नई कमेटी का उद्देश्य पार्टी की नीतियों और बिहार सरकार के विकास कार्यों को पंचायत और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देते हुए एक संतुलित और सशक्त टीम का गठन किया गया है.

Also Read : आरा में जहर खाने से अधेड़ समेत दो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

नई जिला कमेटी में मनोनीत सदस्यों की संख्या

नई जिला कमेटी में 16 उपाध्यक्ष, 27 महासचिव, 34 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रवक्ता, एक कार्यालय प्रभारी तथा 59 विशेष आमंत्रित सदस्यों को मनोनीत किया गया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन