74 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार
Published by :KANCHAN KR SINHA
Published at :27 Feb 2026 12:04 AM (IST)
विज्ञापन

74 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
बाराचट्टी. बाराचट्टी पुलिस ने झारखंड राज्य की ओर से आ रही एक कार से 74 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया. इस मामले में कार पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि जीटी रोड बाराचट्टी के समीप झारखंड राज्य की ओर से आ रही कार को जांच के लिए रोका गया. जांच के दौरान गाड़ी से लगभग 74 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. इस मामले में गाड़ी पर सवार झारखंड के बरही के रहने वाले पिंटू मालाकार व तेलबिगहा के उमेश सिंह और कोंच थाने के निसुरपुर गांव के रहने वाले के दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये सभी लोगों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




