पाकुड़ डीएम की बहन के घर से नकदी सहित गहनों की चोरी

वैवाहिक समारोह में शिरकत करने को लेकर घर को बंद कर चले जाने के फायदा चोरों का गिरोह उठा रहा है. इसी गिरोह से जुड़े अपराधियों ने पाकुड़ (झारखंड) के डीएम की बहन सुधा नारायण के घर को निशाना बनाया.
गया. वैवाहिक समारोह में शिरकत करने को लेकर घर को बंद कर चले जाने के फायदा चोरों का गिरोह उठा रहा है. इसी गिरोह से जुड़े अपराधियों ने पाकुड़ (झारखंड) के डीएम की बहन सुधा नारायण के घर को निशाना बनाया है और उनके घर में भीषण चोरी की. डीएम की बहन का घर गया शहर में नयी गोदाम टीओपी के पास राजेंद्र पथ- केबी सहाय भवन में है. शुक्रवार को डीएम के बहनोई जयप्रकाश नारायण ने बताया कि वह अपनी चचेरी बहन की शादी को लेकर अपना घर बंद कर अपनी पत्नी के साथ गया शहर के ही नारायणचुआं मुहल्ले में स्थित सिजुआर भवन में चले गये थे. इसी का फायदा चोरों ने उठाया और घटना को अंजाम दिया. वैवाहिक समारोह से लौटे, तो देखा कि चोरों ने कमरों के दरवाजों में लगे तालों को तोड़ा और आलमारी में रखे करीब 13 हजार रुपये नकदी सहित साढ़े पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व आधार कार्ड, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी सहित अन्य दस्तावेजों की चोरी कर ली. पीड़ित जय प्रकाश नारायण ने बताया कि बहन के घर में चोरी की घटना उनके भाई पाकुड़ डीएम को मिली, तो उन्होंने तुरंत गया एसएसपी से संपर्क किया और घटना की पूरी जानकारी दी. तब एक्शन में आयी कोतवाली थाने की पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से छानबीन की. हालांकि, चोरों का कोई सुराग नहीं मिला. इधर, पीड़ित जयप्रकाश नारायण के बयान पर कोतवाली थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




