लगातार दूसरे दिन 42 डिग्री के पार रहा तापमान, परवान चढ़ रही गर्मी

Updated at : 19 May 2024 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन 42 डिग्री के पार रहा तापमान, परवान चढ़ रही गर्मी

लगातार दूसरे दिन रविवार को तापमान 42 डिग्री के पार रहा. दिन में कड़ी धूप से धरती तप रही थी. गर्म हवा के थपेड़े से बदन जैसे जल सा रहा था.

विज्ञापन

गया. लगातार दूसरे दिन रविवार को तापमान 42 डिग्री के पार रहा. दिन में कड़ी धूप से धरती तप रही थी. गर्म हवा के थपेड़े से बदन जैसे जल सा रहा था. दिनभर गर्मी परवान पर रही पर शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास मौसम में अचानक से परिवर्तन आया. आसमान में बदली छाने व तेज हवा के बहने के साथ जहां-कहीं बूंदाबांदी भी हुई. हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मंगलवार को तो वज्रपात के साथ बारिश की भी संभावना है. सोमवार को भी आसमान में बदली छाने के साथ तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. रविवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री रहा जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा था. दोपहर में तपिश की वजह से सड़कों पर जैसे वीरानी सी छायी रही. शाम को मौसम में आये बदलाव के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और बाजार के लिए निकले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन