कोरोना पीड़ित समेत 76 की जांच रिपोर्ट निगेटिव
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Apr 2020 3:59 AM
गया : जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है. चार की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ गयी थी. पांचवें मरीज गुरुद्वारा के नवनीत भदानी की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आयी है. मगध मेडिकल अस्पताल के कोरोना वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ एनके पासवान ने बताया कि मंगलवार को आये गुरुद्वारा […]
गया : जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है. चार की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ गयी थी. पांचवें मरीज गुरुद्वारा के नवनीत भदानी की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आयी है. मगध मेडिकल अस्पताल के कोरोना वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ एनके पासवान ने बताया कि मंगलवार को आये गुरुद्वारा के पॉजिटिव नवनीत भदानी के साथ कुल 76 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. यहां अब एक भी पॉजिटिव अस्पताल में भर्ती नहीं हैं. एहतियात के तौर पर एक बार और इनकी जांच करायी जायेगी. रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एक बार और जांच के लिए सैंपल भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि अस्पताल में सात नये कोरोना संदिग्ध को भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










