निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्राचार्य ने छात्रा को दी बधाई

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 7:39 PM

विज्ञापन

एमयू में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में जीबीएम कॉलेज की छात्राओं ने लिया भाग

विज्ञापन

एमयू में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में जीबीएम कॉलेज की छात्राओं ने लिया भाग गया जी. जीबीएम कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं ने एमयू के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया. कॉलेज की प्राचार्य डॉ सीमा पटेल ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा साधना प्रिया को शुभकामनाएं दीं. नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति के लिए छात्रा वैष्णवी कुमारी, कुमारी हर्षिता, साधना प्रिया, अनन्या, खुशी, काजल, श्वेता, लक्ष्मी, सोनी, नंदनी, सुजाता व प्रियंका की भी सराहना की. एमयू में छात्राओं को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. छात्रा अनन्या, वंदना भारती, खुशी, काजल व याशफा द्वारा बनाये गये पोस्टर्स की भी सराहना हुई. छात्राओं ने समाज में विभिन्न विपरीत चुनौतियों के मध्य मानसिक स्वास्थ्य को कैसे ठीक रखा जाये, मानसिक तनाव के कारण और निवारण व अन्य ज्वलंत विषयों पर पोस्टर्स बनाये थे. छात्राएं मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रीति शेखर के नेतृत्व में एमयू गयी थीं. कॉलेज की पीआरओ डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि प्राचार्य डॉ पटेल ने मनोविज्ञान विभाग सहित पूरे कॉलेज परिवार को बधाइयां देते हुए कहा कि हम सभी की यह कामना है कि जीबीएम कॉलेज की छात्राएं सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरायें. डॉ पटेल ने शीघ्र ही कॉलेज में अलुमनाई मीट के आयोजन करने की भी बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन