ePaper

मैगरा थाने की पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने चलाया सर्च अभियान

Updated at : 14 Oct 2025 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
मैगरा थाने की पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने चलाया सर्च अभियान

चुनाव से पहले सख्त हुई सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन

फोटो-मैगरा बाजार में फ्लैग मार्च करते सुरक्षा बल. डुमरिया. डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. इसी कड़ी में मैगरा थाने की पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी व जवानों ने संयुक्त रूप से एरिया डोमिनेशन व सर्च अभियान चलाया. थाना क्षेत्र के मैगरा, नारायणपुर बाजार, बिकुआ कला, भुइंयाडीह सहित दर्जनों गांव व जंगली क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गसर. इस दौरान सुरक्षाबलों ने पुल-पुलिया, पहाड़ी चट्टानों, जंगली इलाकों और वाहनों की गहन जांच की. वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर डुमरिया से सटे गया-औरंगाबाद एवं झारखंड बॉर्डर इलाकों में नक्सलियों की गतिविधि बढ़ने की सूचना मिली है. इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबलों ने डीएम के निर्देश पर यह विशेष सर्च अभियान चलाया. इस संबंध में मैगरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव को देखते हुए यह कार्रवाई सुरक्षा के मद्देनज़र की जा रही है, ताकि नक्सली गतिविधियों, अवैध रुपये, मादक पदार्थ, शराब की खेप और अवैध हथियारों की आवाजाही पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके. उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बलों की तैनाती से जांच और भी सख्त व व्यवस्थित हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ MISHRA

लेखक के बारे में

By MANOJ MISHRA

MANOJ MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन