Gaya News : शादी का माहौल मातम में बदला, तिलक के पहले दूल्हे की उठी अर्थी

Updated at : 06 May 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : शादी का माहौल मातम में बदला, तिलक के पहले दूल्हे की उठी अर्थी

Gaya News : थाना क्षेत्र के डुमरी तपसा में तिलक समारोह से पहले ही दूल्हे अशोक कुमार की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी. अशोक कुमार का शव गांव में बधार में कुएं के पास मंगलवार को सुबह पड़ा हुआ था.

विज्ञापन

फतेहपुर. थाना क्षेत्र के डुमरी तपसा में तिलक समारोह से पहले ही दूल्हे अशोक कुमार की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी. अशोक कुमार का शव गांव में बधार में कुएं के पास मंगलवार को सुबह पड़ा हुआ था. अशोक के केहुनी व पैर में चोट के निशान थे. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह, दारोगा ओमशंकर ओझा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. वहीं, इस मौके पर एफएसएल व डाग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची व कई बिंदुओं पर जांच की. इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

क्या है मामला

मुनेश्वर यादव के पुत्र अशोक की शादी सिंधु गढ़ थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में तय हुई थी. बुधवार को अशोक का तिलक समारोह था. सोमवार को अपनी बहन को लेकर घर पहुंचा था. करीब संध्या सात बजे शौच के लिए बधार की ओर गया था. उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. गांव में दो जगहों पर सोमवार को तिलक समारोह चल रहा था. परिजनों को लगा कि वह समारोह में ही शामिल होने गया है. वहीं सुबह जब लोग टहलने के लिए बधार की ओर गये तो कुएं के पास उसे लोगों ने देखा. ग्रामीणों को लगा कि वह सोया हुआ है. लोगों ने आवाज दी पर जब वह नहीं उठा तो लोगों ने पास जाकर देखा तो मौत हो चुकी थी.

परिजनों व ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था. नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने गया-रजौली सड़क मार्ग को तपसा के पास जाम कर दिया. प्रर्दशनकारियों का कहना था कि इस मामले की जल्द से जल्द सच्चाई सामने पुलिस लाने का प्रयास करे. वहीं ग्रामीणों में इस बात की नाराजगी थी कि गत वर्ष डुमरी तपसा निवासी संजय कुमार के हत्याकांड मामले में आठ माह बिताने के बाद भी मामले का उद्भेदन नहीं किया जा सका. सड़क जाम की सूचना पर वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय, बीडीओ शशिभूषण साहू मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की, पर प्रदर्शनकारी मौके पर डीएम एवं एसएसपी को बुलाने की बात कही.

जिला पार्षद के हस्तक्षेप व एसएसपी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त

करीब पांच घंटे तक रहे जाम को खत्म करने के लिए जिला पार्षद श्वेता सिंह यादव ने हस्तक्षेप किया. वहीं मोबाइल से एसएसपी से बात की. एसएसपी ने मोबाइल से परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले का जल्द से जल्द उद्भेदन किया जायेगा. जिसके बाद सड़क जाम खत्म हुआ.

क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी

डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. मामला हत्या है या कुछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन