महाबोधि मंदिर में थाइलैंड त्रिपिटक चैंटिंग शुरू

Updated:
विज्ञापन
महाबोधि मंदिर में थाइलैंड त्रिपिटक चैंटिंग शुरू

पांच दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हो रहे थाइलैंड के भिक्षु, भिक्षुणी और श्रद्धालु

विज्ञापन

पांच दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हो रहे थाइलैंड के भिक्षु, भिक्षुणी और श्रद्धालु

वरीय संवाददाता, बोधगया.

महाबोधि मंदिर में मंगलवार से थाइलैंड त्रिपिटक चैंटिंग समारोह शुरू हुहा. दूसरा चैंटिंग समारोह में थाइलैंड के भिक्षुओं के साथ ही काफी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हो रहे हैं. त्रिपिटक चैंटिंग का भव्य आगाज किया गया, जिसके तहत रॉयल थाई बौद्ध मठ से महाबोधि मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें तथागत बुद्ध की मूर्ति को बौद्ध भिक्षुओं ने पालकी में सवार कर कंधे पर महाबोधि मंदिर तक पहुंचाया और थाइलैंड के कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा में मोर के पंख के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. शोभायात्रा में शामिल थाई भिक्षुणियां अपने माथे पर त्रिपिटक को रखकर मंदिर तक पहुंचीं. बाद मंदिर परिसर में थाइलैंड के भिक्षुओं व श्रद्धालुओं ने त्रिपिटक चैंटिंग समारोह शुरू किया. रॉयल थाई बौद्ध मठ के सहयोग व नेतृत्व में आयोजित चैंटिंग समारोह से महाबोधि मंदिर परिसर में एक बार फिर से चहल-पहल बढ़ गयी है. पांच दिवसीय चैंटिंग का समापन 21 मार्च को होगा.

विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन