55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पत्नी बोली मेरे पति का हुई हत्या

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दी है
मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भदेजी महादलित टोला निवासी 55 वर्षीय बूंदी मांझी की सोमवार की देर रात संदिग्ध मौत हो गयी. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दी है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी रीता देवी का कहना है कि मेरे पति को शिवलाल साहु ने ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने को लेकर 20 हजार रुपये पैसा दिया था. पिछले दो दिन पहले पैसा को लेकर मेरे पति से शिवलाल ने झगड़ा किया और मारपीट की थी. जिससे उसको तबीयत खराब हो गयी और इलाज दौरान मौत हो गयी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतक की पत्नी रीता की लिखित तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे कानूनी कार्रवाई किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




