यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व त्योहारों की भीड़ प्रबंधन की तैयारियों पर विशेष ध्यान : डीआरएम

दीपावली व छठ पर्व को लेकर गया सहित डीडीयू व अन्य रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ बढ़ी गयी है
गया जी. दीपावली व छठ पर्व को लेकर गया सहित डीडीयू व अन्य रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ बढ़ी गयी है. हमलोग एकजुट होकर भीड़ को नियंत्रण करें. वहीं यात्री सुविधाओं, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें. यह बातें शुक्रवार को डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि गया जी में छठ पर्व में अधिक भीड़ होती है. भीड़ के लिए अलग-अलग जगहों पर पोस्टर, बैनर, निकास व प्रवेश द्वार का साइड चिह्न देते हुए यात्रियों को जागरूक करें. प्लेटफॉर्म संख्या एक व दो पर एक छोर से दूसरे छोर तक सभी सुविधाओं को देखा. लगातार निगरानी के साथ यात्रियों के लिए सभी सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रहे. भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सीनियर डीसीएम देखरेख करेंगे. यदि कोई छोटी-छोटी बातें हैं जो यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बना सकती हैं, तो उन्हें शीघ्रता से क्रियान्वित किया जाएं. सीनियर डीसीएम ने गया रेलवे स्टेशन पर पदस्थापित रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ रेल कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि आप लोग भी एक-दूसरे को सहयोग कर छठ पर्व में यात्रियों को सुविधा दें. ताकि, यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में परेशानियों का सामना न करना पड़े. सीनियर डीसीएम ने कहा कि भीड़ को नियंत्रण करने के लिए गया सहित अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर लगभग 20 पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




