नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया व राहुल को बेवजह किया जा रहा परेशान

Updated:
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया व राहुल को बेवजह किया जा रहा परेशान

गया न्यूज : झारखंड कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की प्रेसवार्ता

विज्ञापन

गया न्यूज : झारखंड कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की प्रेसवार्ता

संवाददाता, गया.

नेशनल हेराल्ड में सोनिया व राहुल गांधी पर चार्जशीट मामले में भाजपा बदले की राजनीति कर रही है. उक्त बातें राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में झारखंड की कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहीं. उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारी जैसे मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए गांधी परिवार को परेशान कर रही है. कांग्रेस संसदीय दल के चेयरपर्सन सोनिया गांधी व नेता राहुल गांधी को जानबूझकर नेशनल हेराल्ड मामले में फंसाया जा रहा है, जबकि इसमें इनकी कोई सहभागिता नहीं है. मोदी सरकार विपक्षी नेताओं को डराने व जनता को मुद्दों से भटकाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है. श्री ठाकुर ने कहा कि ईडी अब इलेक्शन डिपार्टमेंट बन चुका है. इसका विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार 1937 में पंडित नेहरू ने शुरू किया था, जो स्वतंत्रता संग्राम की आवाज बनी. अंग्रेजों ने 1942 में इसे प्रतिबंधित किया था. एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड घाटे में चली गयी थी, तब इसे बचाने के लिए कांग्रेस ने कानूनी रूप से मदद की थी. मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, शहाबुद्दीन रहमानी, उदय मांझी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा, टिंकू गिरी नवीन गुप्ता, नंदू कुमार चंद्रवंशी सहित पार्टी से जुड़े कई अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन