ePaper

गुरुआ में विराट शिव महोत्सव, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

Updated at : 07 Sep 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुआ में विराट शिव महोत्सव, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

गुरुआ प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी कन्या उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को विराट शिव महोत्सव का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी कन्या उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को विराट शिव महोत्सव का आयोजन हुआ. इसमें हजारों शिवभक्तों ने भाग लिया और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम की मॉनिटरिंग सेवानिवृत्त प्राचार्य राजकुमार प्रसाद सिंह ने की. उन्होंने कहा कि भगवान शिव का भजन-कीर्तन तभी सार्थक है जब घर के बड़े-बुजुर्गों और माता-पिता की सेवा की जाये. महोत्सव में मगध प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिव गुरु भाई-बहन शामिल हुए. मौके पर शिवपूजन सिंह, अरविंद सिंह, शारदा सिंह, पिंकी देवी, उर्मिला देवी, पूनम देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन