गया जी: शेरघाटी के बेटे और डेहरी नगर परिषद ईओ विमल कुमार की हत्या से मातम, पैतृक घर पर जुटे लोग

Updated:
विज्ञापन
शेरघाटी ने खोया अपना बेटा: नगर परिषद के ईओ डॉ. विमल कुमार की हत्या से पसरा मातम

ईओ विमल कुमार की फाइल फोटो

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विमल कुमार की औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई हत्या से उनके पैतृक शहर शेरघाटी में शोक की लहर है. रविवार सुबह से ही उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा.

विज्ञापन

EO Vimal Kumar Murder: डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विमल कुमार की औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई हत्या की खबर से उनके पैतृक शहर शेरघाटी में शोक की लहर दौड़ गई. रविवार सुबह से ही शेरघाटी के गोला बाजार रोड स्थित राज हाउस सिनेमा के पास उनके आवास पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया. हालांकि, परिवार के सदस्य डेहरी चले गए थे.

दो दिन पहले ही आए थे शेरघाटी

स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ. विमल कुमार दो दिन पहले ही अपने पैतृक घर आए थे और अपने मित्रों एवं परिचितों से मुलाकात कर लौटे थे. उनकी हत्या की खबर से पूरे शहर में गहरा दुख व्याप्त है.

अपराधियों ने घेरकर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. विमल कुमार शनिवार रात डेहरी से पटना जा रहे थे. इसी दौरान बारुण थाना क्षेत्र के धनौती पुल के पास अपराधियों ने उनकी कार रोककर उन पर रॉड, धारदार हथियार और गोली से हमला किया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें रोहतास के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

बताया गया कि डॉ. विमल कुमार शनिवार शाम डेहरी में आयोजित "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे. उनकी हत्या की खबर से शेरघाटी के सामाजिक, प्रशासनिक और व्यावसायिक वर्ग में शोक का माहौल है. लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.

इसे भी पढ़ें: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की औरंगाबाद में हत्या, सुनसान इलाके में अपराधियों ने किया हमला


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन