एमयू के शिक्षा विभाग में सत्रारंभकार्यक्रम
Published by : KALENDRA PRATAP SINGH Updated At : 09 Oct 2025 8:07 PM
एमयू के शिक्षा विभाग में सत्रारंभकार्यक्रम
वरीय संवाददाता, बोधगया. एमयू स्थित शिक्षा विभाग में एमएड 2025-27 का सत्रारंभ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन कर हुई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो प्रवात कुमार धल ने की. कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत भाषण डॉ नरेंद्र पांडेय ने किया. तत्पश्चात शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं का परिचय सत्र चला. इसके बाद डॉ मुसरत जहां ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा एमएड पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. मुख्य अतिथि निदेशक प्रो सुशील कुमार सिंह ने कहा कि एमएड पाठ्यक्रम एक रोजगार परक कोर्स है और उच्च शिक्षा में शिक्षक बनने के लिए एक अवसर भी है. भविष्य में इसमें अच्छी संभावनाएं हैं. इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन सह प्राध्यापक डॉ विवेकानंद सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.संजीव कुमार पांडे ने किया. इस कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ नरगिस नाज, डॉ रश्मि सिन्हा, डॉ सुजीत कुमार सिन्हा, डॉ ओमप्रकाश, डॉ अशफाक, डॉ कामरान, सुमन जायसवाल और मुनीर जबीन उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










