ePaper

खान-पान में संतुलन से शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता को बनाया जा सकता है मजबूत

Updated at : 14 May 2024 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
खान-पान में संतुलन से शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता को बनाया जा सकता है मजबूत

मगध विवि के स्नातकोत्तर बायोटेक्नोलॉजी विभाग में मंगलवार को वर्ल्ड इम्यूनोलॉजी डे के अवसर पर सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बोधगया. मगध विवि के स्नातकोत्तर बायोटेक्नोलॉजी विभाग में मंगलवार को वर्ल्ड इम्यूनोलॉजी डे के अवसर पर सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का आयोजन इंडियन इमयूनोलॉजी सोसाइटी, एम्स नयी दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में किया गया. आयोजन के मुख्य वक्ता के रूप में राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज आइ सी एम आर ,पटना के चीफ वैज्ञानिक एवं डिप्टी डायरेक्टर डॉ वहाब अली, कोलोराडो विश्वविद्यालय, अमेरिका के चीफ वैज्ञानिक डॉ मुनींद्र सिंह तोमर ने प्रतिरोधक शक्ति पर अपना प्रकाश डाला. आयोजन का उद्घाटन प्रतिकुलपति प्रो ब्रज राज कुमार सिन्हा ,आइक्यूएसी समन्वयक प्रो मुकेश कुमार , बायोटेक्नोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ भृगुनाथ, जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो दिलीप कुमार केशरी, जंतु विभाग के प्रोफेसर एसएनपी यादव दीन, आयोजन सचिव डॉ एल के तरुण, सह आयोजन सचिव डॉ सरफराज अली, डॉ बीरेंद्र कुमार ने किया. आयोजन में जय हिंद पब्लिक स्कूल के 40 छात्र व छात्राएं, गया कॉलेज व मिर्जा गालिब कॉलेज के अध्यापक व छात्र सम्मिलित हुए. आयोजन सचिव डॉ एल के तरुण ने इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया कि इम्युनिटी की जागरूकता के संदर्भ में आप लोगों तक जानकारी कैसे पहुंचाया जाय व आम नागरिकों को कैसे जागरूक किया जाय. पौराणिक युग में मनुष्य अपने प्रतिरोधक शक्ति को खुद से ही मजबूत करते थे. डॉ मुनिंद्र सिंह तोमर ने बहुत ही सरल तरीके से छात्रों को अपने ऑनलाइन मोड के माध्यम से बताया व शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता एवं उसके आयाम के बारे में विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया. इस अवसर पर प्रो मुकेश कुमार ने पुरानी चिकित्सा पद्धति व ऋषी मुनियों द्वारा बताये गये खान- पान की संतुलन सेवन से शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाया जा सकता है. उन्होंने सुश्रुत एवं चरक जैसे ऋषि मुनियों की भी विस्तृत चर्चा की. इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ वहाब अली ने इम्यून सिस्टम की सामान्य जानकारी देते हुए कोविड- 19 व किस तरह से विभिन्न तरह के टीका बनाने के तरीके पर प्रकाश डाला. दूसरे सत्र में सत्येंद्र नारायण सिन्हा कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग के राजकुमार ने कार्यशाला के बारे में विशेष प्रकाश डाला. उन्होंने बीमारियों को त्वरित जांच करने के बारे में जानकारी दी. प्रतिभागियों ने पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से इम्यून सिस्टम पर आधारित पोस्टर प्रेजेंटेशन दिया. इस पोस्टर का जूरी सदस्य डॉ निक्की कुमारी, डॉ कुमारी अदिति, आभा कुमारी, पूनम सिंह ने आकलन किया. इस अवसर पर जंतु विज्ञान विभाग की सहायक अध्यापक डॉ निक्की कुमारी व पूनम सिंह ने मंच संचालन किया. आयोजन में लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ सरफराज अली ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन