Road Accident: बहन की डोली उठने से चंद घंटे पहले उठी भाई की अर्थी, सड़क हादसे में मौत

Bihar News (सांकेतिक फोटो)
Road Accident: गया में बहन की शादी से कुछ घंटे पहले ही भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई. शादी की शाम भाई अपने दोस्तों के साथ नानी घर से कुछ सामान लेकर लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही हाइवा ने उसे टक्कर मार दी. पढ़ें पूरी खबर…
Road Accident: बिहार के गया में बहन की शादी से पहले भाई की अर्थी उठ गई. शादी का माहौल गम में बदल गया. बताया जा रहा है कि मृतक नानी के घर से दोस्तों के साथ बाइक पर सामान लेकर आ रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जबकि हादसे में 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. मृतक की पहचान रंजित यादव के रूप में की गई है. युवक की बहन की शादी होने वाली है. मृतक के पिता नहीं हैं. पिछले साल उनकी बीमारी से मौत हो गई थी. पूरी घटना टनकुप्पा थाना क्षेत्र के फतेहपुर मेन रोड का है.
पहिए में फंसकर 500 मीटर तक घसीटा
परिजनों ने बताया कि शनिवार को रंजित के बहन की शादी थी. बारात आने से पहले रंजीत अपने दो दोस्तों के साथ नानी के घर से कुछ सामान लाने गया था. वहां से लौटने के क्रम में पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रंजीत गाड़ी के पहिए में फंस गया. करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया. हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही खुशी का माहौल चित्कार में बदल गया. मातम छा गया.
गाड़ी छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर
हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. मामले की जानकारी पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है.
ALSO READ: Bihar Chunav को लेकर कमर कसने में जुटी JDU, पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










